भिलाई : न्यूज़ 36 : स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र स्पीच थेरेपी सेंटर का उद्घाटन सेल के डायरेक्टर केके सिंह ईडी प्रवीण निगम व पवन कुमार ने किया। एबी श्रीनिवास, मनोज दुबे, सेफी चेयरमैन नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा, सुनील कुमार जैन एस.सी. जगदाले, सीआई. भट्ट, सुनील कुमार नैय्यर, के. सरस्वती, सौमिक डे, सौभाग्य रंजन साहू, अखिलेश मिश्रा, संतोष सिंह, रेमी थॉमस, प्रहलाद मौर्य, अनु पी. वीरेन्द्र सिंह, अब्दुल शरीफ, एचएल. सोनवानी, श्रवण शुक्ला, जीपी सोनी, विनीत वर्मा, रोहित हरित उपस्थित थे। मुख्य अतिथि केके सिंहने ओए के जनकल्याण कार्यों की सराहना की। सेफी चेयरमैन बंछोर ने बताया स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्रका संचालन सेवा फाउंडेशन द्वारा बीएसपी की सीएसआर पहल तथा ओईडब्ल्यूटी के सहयोग से किया जा रहा है। केन्द्रमें छह माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जाती है।
