Saturday, October 17, 2026

35 टन खली की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव पुलिस ने माल को गंतव्य तक न पहुंचाने की धोखाधड़ी के मामले में फरार ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी मनोज कुमार सिंह, मैनेजर मनोरमा इंडस्ट्रीज करंजा भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 नवंबर 2025 को यूटीएस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक एम पी 16 एच 5792 में 35.222 टन साल बीज खली भटिंडा, पंजाब भेजने का सौदा 1,39,471 रुपए में तय हुआ था। ट्रांसपोर्टर अवनीश दुबे को 1,09,471 एडवांस दिया गया था, लेकिन माल पंजाब नहीं पहुंचा।

रिपोर्ट पर चौकी जेवरा में धारा 316(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ट्रक मालिक रोहित उर्फ राहुल दीक्षित से ट्रक और पूरी खली बरामद कर ली थी।
फरार चल रहे मुख्य आरोपी अवनीश दुबे (35), निवासी टाटीबंध रायपुर को पुलिस ने 15 अक्टूबर को रायपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ट्रक चालक जयप्रकाश अभी फरार है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news