भिलाई: न्यूज़ 36 : ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो लाख रुपए का सामान जब्त किया है।
भठ्ठी पुलिस ने बताया कि ग्राम हालपुर बालापुर, बांसडीह, उत्तर प्रदेश जो वर्तमान में विश्व बैंक कालोनी भिलाई तीन निवासी वेदप्रकाश शुक्ला उर्फ मुलायम, आदर्श सिंह, एमआईजी 19/10, जवाहर नगर, जामुल जसबीर सिंह, टाटा लाइन, क्वार्टर नंबर 43ए, कैम्प 2 अरविंद सोनकर उर्फ बाहूबली, एलआईजी 384, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, उमदा लुकेश कुमार ओगरे को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 19 बैटरियां जब्त की गई। जिसकी कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। एक्टिवा सीजी 07 सीजे 1689, बाइक सीजी 07 बीडी 0749 को जब्त किया गया है। युवकों द्वारा बीएसपी क्षेत्र, बोरिया गेट, चाइना मार्केट के आसपास खड़े ट्रकों, ट्रेलर वाहनों से बैटरियां पार करना स्वीकार किया। एचटीसी प्राइवेट कंपनी की ट्रक मुर्गा चौक, सेक्टर 1 ओवरब्रिज के नीचे खड़ी थी। जिसके बैटरी को निकाला गया था। सुबह चालक आने पर चेक किया तो बैटरी गायब मिला।
