Tuesday, October 13, 2026

निगम के आवास विभाग की कथित कर्मी ने सराफा कारोबारी से करोड़ों ठगे, गिरफ्तार

फर्जी चेक और सरकारी आवास दिलाने पर भी दर्ज प्रकरण

दुर्ग : न्यूज़ 36 : कोतवाली इलाके के एक ज्वेलर्स कारोबारी से करोड़ों रुपए के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात और गुठियारी में सरकारी मकान दिलाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग दो माह पूर्व विधि ज्वेलर्स में करोड़ों के जेवर खरीद कर धोखाधड़ी के मामले में सराफ कारोबारी रिखब बरडिया ने किरण साहू और उसकी साथी योगिता के खिलाफ कोतवाली थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराया था। इससे पहले भी कथित महिलाओं ने गुठियारी में दो से तीन लोगों को मकान दिलाने को झांसा देकर अपना शिकार बनाया। दर्ज प्रकरण में पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक भाटागांव निवासी रिखब बरडिया की सदर बाजार में जैन मंदिर के सामने ‘विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन से दुकान है। 24 अगस्त को किरण साहू महिला अपनी एक साथी के साथ दुकान पहुंची। उसने नगर निगम के आवास विभाग में काम करने की बात कहकर कारोबारी का विश्वास जीता।
महिला ने दुकान से करीब 37 लाख के जेवरात लिए और इसके बदले 250 ग्राम सोने का बिस्कुट और 7 लाख रुपए नकद दिए। इस लेनदेन के बाद 15 लाख रुपए बकाया रह गए।

इसके बाद 26 अगस्त को किरण साहू अपनी साथी योगिता के साथ दोबारा दुकान पहुंची और 1.73 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात लिए। महिला ने इसके बदले सोने का बिस्कुट देने का आश्वासन दिया और एचडीएफसी बैंक के दो चेक दिए।

जिसमें 15 लाख रुपए का चेक 1 सितंबर को एसबीआई बैंक में जमा किया गया, लेकिन हस्ताक्षर गलत पाए जाने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद कारोबारी ने महिला से संपर्क कर बकाया रकम मांगी, लेकिन वह लगातार टालमटोल करती रही।

ठगी होने के शक में सराफा कारोबारी ने इसकी शिकायत कोतवाली में दी। पुलिस ने धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61 (2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
इससे पहले गुठियारी में भी इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। जहां इसने दो महिलाओं से जमीन मकान दिलाने के एवज में 20 से 25 लाख रुपए की उगाही की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news