भिलाई (चरौदा) : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई चरौदा के ठेका प्लेसमेंट सफाई कामगारों का दो माह से बकाया वेतन का मामला फिलहाल टल गया है। आयुक्त के ठोस आश्वासन के बाद कामगारों ने आज प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है।
दरअसल, अगस्त और सितंबर 2026 का वेतन नहीं मिलने से कामगार आर्थिक संकट में थे। आज सुबह वे दुर्ग सांसद विजय बघेल और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तभी निगम आयुक्त दुष्यंत सिंह राजपूत ने उन्हें वार्ता के लिए मुख्यालय बुलाया। बैठक में आयुक्त और सफाई दरोगा बिनु वर्मा के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।
आयुक्त ने आश्वस्त किया कि 20 अक्टूबर तक दो महीने का पूरा बकाया वेतन कामगारों के बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद कामगारों ने आंदोलन टालकर काम पर लौटने का निर्णय लिया।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 20 तारीख तक भुगतान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी निगम और ठेकेदार की होगी।
वार्ता में अरिम शिवारे, मुकुंद साहू, उमाशंकर चतुर्वेदी, उदय, मुकेश मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कामगार मौजूद रहे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
