छत्तीसगढ़ में बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा
भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ की आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली गुरमीत कौर धनई ने पुणे में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान गुरमीत कौर ने छत्तीसगढ़ में बेटियों के गुम और लापता होने के बढ़ते मामलों तथा अपराधियों द्वारा हो रही चाकूबाजी की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं और इस पर सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत है।
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति से इस गंभीर विषय पर हस्तक्षेप और आवश्यक पहल की अपील की।
