Thursday, October 8, 2026

दुर्ग में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम और सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव उद्बोधन को सुना गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए We Will Do It का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने उपस्थितजनों को विकसित भारत निर्माण में योगदान की शपथ दिलाई।

Oplus_16908288

प्रधानमंत्री के 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने पर जिला भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यात्रा स्टेडियम से बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए पटेल चौक तक पहुंची।
कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सरस्वती बंजारे, जितेन्द्र साहू, नीलू शर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news