दुर्ग पुलिस ने पांच थाना क्षेत्रों में की संयुक्त कार्रवाई
भिलाई : न्यूज़ 36 : साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 8 आरोपियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दो हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के लालच में अपने या अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल सिम दूसरे लोगों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम को अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करने और उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए किया गया।
कमीशन के लालच में खाते, एटीएम, पासबुक और सिम उपलब्ध कराने का आरोप
दुर्ग पुलिस ने पांच थाना क्षेत्रों में की संयुक्त कार्रवाई
कमीशन लेकर उपलब्ध कराते थे बैंकिंग साधन
पांच थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई,
आठ आरोपी शामिल, पासबुक, एटीएम, चेकबुक और सिम जब्त,
ऐसे काम करता है म्यूल बैंक खाते का नेटवर्क ,
दुर्ग पुलिस ने लोगों को किया सावधान
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के लेनदेन के विश्लेषण के दौरान संबंधित खातों में साइबर ठगी से जुड़ी लाखों रुपये से अधिक की राशि के लेनदेन की जानकारी सामने आई। इसके बाद नेवई, पुरानी भिलाई, पाटन, भिलाई नगर और छावनी थाना पुलिस के साथ एसीसीयू की टीम ने कार्रवाई की।
कमीशन लेकर उपलब्ध कराते थे बैंकिंग साधन
पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ खाताधारकों ने आर्थिक लाभ के लिए अपने बैंक खातों से जुड़े जरूरी साधन अन्य व्यक्तियों को सौंप दिए थे। इनमें पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम शामिल हैं। इसके बाद इन खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और आगे दूसरे खातों में भेजने के लिए किया गया।
जांच में यह भी जानकारी सामने आई कि कुछ खाताधारकों को खाता उपलब्ध कराने के बदले दो हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन दिया गया। वहीं एजेंटों द्वारा खाताधारकों से बैंक खाते और उससे जुड़े साधन प्राप्त कर आगे उपलब्ध कराने के बदले 15 हजार से 20 हजार रुपये तक कमीशन लेने की बात सामने आई है।
पांच थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
दुर्ग पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को नेवई, पुरानी भिलाई, पाटन, भिलाई नगर और छावनी थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। नेवई थाना क्षेत्र से तीन, भिलाई नगर से दो तथा पुरानी भिलाई, पाटन और छावनी थाना क्षेत्र से एक-एक आरोपियों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया।
नेवई थाने में अपराध क्रमांक 306/2026 और 596/2026, पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 497/2026, पाटन में अपराध क्रमांक 325/2026, भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 522/2026 और छावनी थाने में अपराध क्रमांक 626/2026 दर्ज मामलों में धारा 318(2), 318(3) और 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
