Wednesday, October 7, 2026

तिरपाल के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित लकड़ी, पुलिस ने माजदा पकड़ा

बिना वैध दस्तावेज के परिवहन, वाहन और लकड़ी वन विभाग के सुपुर्द

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्मृतिनगर पुलिस ने प्रभावी पेट्रोलिंग के दौरान अवंतीबाई चौक, कोहका क्षेत्र में संदिग्ध माजदा वाहन को रोककर जांच की। वाहन में तिरपाल से ढंककर प्रतिबंधित कहुआ प्रजाति की इमारती लकड़ी सहित मिश्रित प्रजाति की अन्य लकड़ियां परिवहन की जा रही थीं। लकड़ी के संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन, चालक और काष्ठ को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5 बजे चौकी स्मृतिनगर की टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान अवंतीबाई चौक, कोहका क्षेत्र में माजदा वाहन क्रमांक CG 19/H – 1154 संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो उसके ऊपर तिरपाल लगा हुआ था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news