Tuesday, October 6, 2026

अखिल भारतीय उड़िया समाज का विस्तार, अजय लुहा दुर्ग जिलाध्यक्ष मनोनीत

भिलाई : न्यूज़ 36 : अखिल भारतीय उड़िया समाज की महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से अजय लुहा को दुर्ग जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त कार्यकारिणी इस प्रकार है:
दुर्ग जिला अध्यक्ष – अजय लुहा
जिला अध्यक्ष (महिला विंग) – जयंती महानंद
भिलाई शहर अध्यक्ष – पूरन नायक
वैशाली नगर अध्यक्ष -विदुर तांडी
वैशाली नगर महिला विंग अध्यक्ष – सुभद्रा सेठिया
अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष – अर्जुन महानंद
अहिवारा महिला विंग अध्यक्ष – कविता तांडी
शहर उपाध्यक्ष – रामभजन
दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष – प्रितम हरपाल
महामंत्री – मोंटू हरपाल
महामंत्री (सहयोग) -मनोज दुर्ग
मीडिया प्रभारी – धरम हरपाल
मंत्री – उमेश बाघ, सुमित सोना
बैठक में इसके पश्चात आगामी नुआखाई महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तय किया गया कि इस बार नुआखाई पर्व को और भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी, महासचिव तरुण निहाल, कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, कृष्णा तांडी, रमेश सागर, लखपति, प्रशांत, देवेंद्र, मनी, हरीश हरपाल, विक्रम तांडी, खुशीराम महानंद, संदीपा तांडी, रीता नायक, संगीता, रानी हरपाल, पूजा सेठिया, अन्नू विभार, सुमित्रा सहित समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय लुहा ने कहा कि समाज को एकजुट कर शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news