Monday, October 5, 2026

नेहरू नगर अंडरब्रिज में 35 दिनों तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग प्रभावित

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेहरु नगर अंडरब्रिज में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 5 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक करीब 35 दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से जाम और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। मरम्मत कार्य के पहले चरण में नेहरू नगर चौक से सेक्टर की ओर जाने वाला अंडरब्रिज मार्ग बंद रहेगा।इस दिशा में जाने वाले वाहन चालकों को ओवरब्रिज मार्ग का उपयोग करना होगा।

इसी तरह सुपेला एवं राधिका नगर क्षेत्र से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन चालक सुपेला अंडरब्रिज का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

वहीं सेक्टर की ओर से नेहरू नगर चौक की दिशा में अंडरब्रिज से केवल दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। इस मार्ग पर स्कूल बस और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को ओवरब्रिज मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से मरम्मत स्थल पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने, लगाए गए डायवर्सन एवं दिशा-संकेतों का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news