Monday, October 5, 2026

SAIL ने रचा नया कीर्तिमान : H1 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन और बिक्री, 1,080 करोड़ का कर्ज घटाया

भिलाई : न्यूज़ 36 : देश की महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) और सितंबर माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कंपनी ने उत्पादन, बिक्री और दक्षता के मोर्चे पर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
पहली छमाही (H1) के प्रमुख आंकड़े:
कंपनी ने हॉट मेटल, क्रूड स्टील और फिनिश्ड स्टील के उत्पादन में रिकॉर्ड बनाया। हॉट मेटल का उत्पादन 10.2 मिलियन टन (2% वृद्धि), क्रूड स्टील 9.6 मिलियन टन (1% वृद्धि) और फिनिश्ड स्टील 8.39 मिलियन टन (1% वृद्धि) रहा। कुल विक्रेय इस्पात में फिनिश्ड स्टील की हिस्सेदारी बढ़कर 89.2% हो गई, जो पिछले साल 86.8% थी।
हाई-एंड इस्पात उत्पादन में 30% की जबरदस्त वृद्धि के साथ लगभग 2 मिलियन टन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। लौह अयस्क उत्पादन में 13% और लौह अयस्क बिक्री में 190% की वृद्धि के साथ 2.671 मिलियन टन की बिक्री हुई, जो अब तक की सर्वश्रेष्ठ है। भारतीय रेलवे को लॉन्ग रेल्स की आपूर्ति 7% और व्हील्स एंड एक्सेल की आपूर्ति 3% बढ़ी। इस अवधि में कंपनी ने 0.145 MT इन्वेंट्री कम की और लगभग 1,080 करोड़ रुपये का कर्ज घटाया। तकनीकी दक्षता में भी सुधार हुआ, विशिष्ट ऊर्जा खपत 6.17 http://G.Cal/tcs रही।
सितंबर 2026 में भी रफ्तार बरकरार:
सितंबर माह में SAIL ने 1.69 मिलियन टन विक्रेय इस्पात बेचकर अब तक की सर्वश्रेष्ठ सितंबर बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल से 4% अधिक है। कंपनी के रिटेल ब्रांड SAIL SeQR TMT बार्स की बिक्री 1.5 लाख टन से अधिक रही। टियर-II रिटेल बिक्री में 3% की वृद्धि हुई। स्ट्रक्चरल्स, प्लेट मिल प्लेट्स और जीपी शीट्स/कॉइल्स की भी रिकॉर्ड बिक्री हुई।
फिनिश्ड स्टील का प्रतिशत बढ़कर 92% हो गया। फ्यूल रेट 551 kg/thm रहा, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ सितंबर प्रदर्शन है। लौह अयस्क उत्पादन 8% बढ़ा और बिक्री 134% बढ़कर 0.492 मिलियन टन के रिकॉर्ड पर पहुंची। सितंबर में ही 0.192 MT इन्वेंट्री और 208 करोड़ का कर्ज कम किया गया।
इस प्रदर्शन पर SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. ए.के. पंडा ने कहा, “ये रिकॉर्ड उपलब्धियां दक्षता, नवाचार और टिकाऊ विकास के प्रति हमारे कार्यबल की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। SAIL आने वाले महीनों में भारत की औद्योगिक प्रगति में और भी अधिक योगदान देने के लिए अच्छी स्थिति में है।”

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news