Saturday, October 3, 2026

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र और महापौर अलका ने किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर निगम दुर्ग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को हिंदी भवन के सामने स्वच्छता एवं सेवा की भावना को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और महापौर अलका बाघमार ने स्वच्छता मित्रों व स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया।

उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वच्छता मित्रों को साड़ी, टी-शर्ट, चटाई सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, कमिश्नर लीना कोसम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान स्वच्छता मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई और स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छता मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके परिश्रम से शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया था और आज उनके जयंती दिवस पर स्वच्छता मित्रों का सम्मान करना उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने में स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता मित्रों के बेहतर कार्यों को प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, शिव नायक, पार्षद कुलेश्वर साहू, जितेंद्र महोविया, कमल देवांगन, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र व बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बेहतर कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए जाने से उनके बीच खुशी एवं उत्साह का वातावरण रहा। निगम प्रशासन द्वारा कहा गया कि स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news