दुर्ग : न्यूज़ 36 : कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत दुर्ग में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर और जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित अन्य दलों के नेता उपस्थित रहे।
बैठक में लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार व नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने और जनहित के मुद्दों पर संयुक्त रूप से आवाज उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत 6 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने एकजुटता का संकल्प लिया।
बैठक में समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष रज्जाक अली, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड एसपी डे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड विनोद सोनी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कामरेड विजेंद्र तिवारी ने अपने-अपने दलों की ओर से गठबंधन के साझा प्रयासों को समर्थन दिया।
सभी प्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनता के अधिकारों की सुरक्षा तथा जनहित के मुद्दों पर आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी लोकतांत्रिक दलों को एक साझा मंच पर आकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।
बैठक में नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, रायसिंह दिकोला, आरएन वर्मा, अल्ताफ अहमद, अब्दुल गनी, दुष्यंत देवांगन, विजेंद्र भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, मनीष बघेल, प्रवीण एकता, सुशील भारद्वाज, अभिषेक जांगड़े, राजकुमार पाली, देव सिन्हा, अजय जैन, एजाज गोल्डी, अशोक मेहरा, नंदकिशोर शर्मा, सुनीत घोष, भीमसेन, विजेंद्र पटेल, अनूप पाटिल, परमजीत सिंह भुई, लखन साहू, संजय बत्रा, पोषण साहू, तिलक राजपूत, जगमोहन ढीमर, शशिकांत कसार, यशवंत दिल्लीवार, शत्रुघ्न चक्रधारी, जय कुमार साहू, अभिनव बघेल साहू, ईश्वर साहू, रवि कोसरिया, श्री चैतन्य बंछोर, जयप्रकाश साहू, श्री दीपक सिन्हा, बृजलाल पटेल, मोहित वाल्दे, ऋषि साहू सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न सहयोगी दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
