Saturday, October 3, 2026

भिलाई में जल प्रबंधन होगा हाईटेक 80 किमी में ड्रोन उड़ेगा, बनेगा ‘JAL-RAKSHA Digital Twin’

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर निगम अब जलभराव से लेकर भूजल रिचार्ज तक हर समस्या का हल वैज्ञानिक तरीके से निकालेगा। शहर के लिए पहली बार एकीकृत स्मार्ट जल प्रबंधन योजना तैयार हो रही है।
आयुक्त ने कहा – “भिलाई के जल प्रबंधन को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत करना है। GIS, ड्रोन सर्वे और फील्ड डेटा से शहर का डिजिटल डेटाबेस बनेगा, जिससे समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा।”

योजना के 6 मास्टर स्ट्रोक:

1. जलभराव की जियो-मैपिंग: जलभराव वाले इलाकों की जियो-टैगिंग होगी, नाली की रुकावट, क्षमता और अतिक्रमण का पता चलेगा।
2. भूजल रिचार्ज रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज वेल और पिट की योजना।
3. पेयजल-सीवरेज सुरक्षा: GIS से लीकेज और क्रॉस-कनेक्शन वाले खतरनाक जोन चिन्हित होंगे।
4. 24 बोरवेल की जांच: जल गुणवत्ता का वैज्ञानिक परीक्षण और संदूषण जोखिम का आकलन।
5. 350 किमी का सर्वे: 75-80 वर्ग किमी क्षेत्र में ड्रोन/UAV सर्वे और 350 किमी सड़क-नाली कॉरिडोर की मैपिंग।
6. JAL-RAKSHA Digital Twin: पूरे शहर का डिजिटल ट्विन मॉडल बनेगा, जो भविष्य में जल संकट का पहले ही अलर्ट देगा।
बारिश में डूबने और गर्मी में सूखने वाले भिलाई के लिए यह मास्टर प्लान गेमचेंजर साबित होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news