Saturday, October 3, 2026

भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला फूटा: आयुक्त सुरुचि का हंटर, 3 इंजीनियरों को नोटिस, 16.85 लाख रिकवरी, FIR नहीं तो घेराव

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर निगम की परियोजना शाखा में पेवर ब्लॉक के नाम पर हुए बड़े खेल का पर्दाफाश हो गया है। आयुक्त सुरुचि सिंह ने भ्रष्टाचार पर सीधा शिकंजा कस दिया है।
कलेक्टर के पत्र पर संयुक्त जांच में खुला भ्रष्टाचार
कलेक्टर दुर्ग के 3 सितंबर के पत्र के बाद PWD और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के EE की संयुक्त जांच में “बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार” पाया गया। 29 कार्यों की 50 MB कॉपियों की जांच में 8 उप-अभियंताओं पर 16,85,457 रुपये की रिकवरी तय हुई है।
इस पर मुख्य अभियंता ने 3 बड़े अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है:
1. नितेश मेश्राम – प्रभारी EE, भिलाई निगम
2. विनिता वर्मा – पूर्व भिलाई, वर्तमान में EE दुर्ग निगम
3. संजय अग्रवाल – पूर्व भिलाई, वर्तमान में EE जगदलपुर निगम
तीनों से 3 दिन में जवाब मांगा गया है।

Oplus_16908288

भाजपा का अल्टीमेटम – FIR करो नहीं तो निगम घेराव

1 अक्टूबर को भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर FIR की मांग की। चेतावनी दी – 8 दिन में FIR नहीं हुई तो निगम मुख्यालय का घेराव होगा, जिम्मेदार प्रशासन होगा।

आयुक्त ने बनाई 3 सदस्यीय जांच समिति

ज्ञापन के बाद आयुक्त सुरुचि ने तत्काल प्रभाव से जांच समिति गठित कर दी:
– अध्यक्ष अजीत कुमार तिग्गा, SE
– सदस्य: कुलदीप कुमार गुप्ता, EE
– सचिव: संजय कुमार वर्मा, EE

समिति को 4 दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने का आदेश

दो महीने में ही आयुक्त सुरुचि की आक्रामक कार्यशैली ने निगम में हड़कंप मचा दिया है। अब निगाहें 4 दिन बाद आने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी किसकी कुर्सी जाएगी और किस पर FIR होगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news