सरदार पटेल जयंती और साइबर जागरूकता अभियान के समापन पर पुलिस लाइन में लगा रक्तदान शिविर
दुर्ग : न्यूज 36 : सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और साइबर जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर दुर्ग पुलिस ने पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर और उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी सहित कुल 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इनमें 2 निरीक्षक, 7 उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक, 4 प्रधान आरक्षक और 12 आरक्षक शामिल रहे।
शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW ममता देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, डीएसपी लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
दुर्ग पुलिस ने रक्तदान करने वाले सभी 25 अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने आम नागरिकों से भी स्वास्थ्य एवं पात्रता के अनुरूप रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
