भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली के तालाब जलकुंभी से पट गए हैं, जिनकी सफाई अब सरफेस स्किमर मशीन से की जा रही है। नागरिकों और पार्षदों के अनुरोध पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पहल करते हुए दुर्ग निगम से मशीन उपलब्ध कराई है।
विधायक ने कहा कि तालाबों का सौंदर्यीकरण पहले हो चुका है लेकिन अब जलकुंभी से पट गए हैं। पार्षद और नागरिकों के ज्ञापन के बाद उन्होंने दुर्ग महापौर से चर्चा कर मशीन कुछ दिनों के लिए रिसाली मंगाई है। यह मशीन जलकुंभी और पानी में तैर रहे कचरे को बाहर निकालेगी। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने नागरिकों से तालाब साफ रखने में सहयोग की अपील की।
श्रमदान में जुटे सैकड़ों हाथ
स्वच्छता सेवा के तहत विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने श्रमदान किया। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने तालाब के आसपास सफाई कर कचरा SLRM सेंटर पहुंचाया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद विधि चंद्राकर, विलास बोरकर, सरिता देवगन, धर्मेंद्र भगत, ईश्वरी साहू, गजेंद्री कोठारी, शीला नारखेड़े, माया यादव, हरीश नायक, रमा साहू, विक्की चंद्राकर, सविता ढ़वस, सारिका साहू, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
