भिलाई : न्यूज़ 36 : मदर टेरेसा नगर, कैंप-1 भिलाई में गुलाबचंद की पट्टा जमीन पर कथित अवैध कब्जे के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
जन अधिकार परिषद के अध्यक्ष एवं AICC सदस्य अरुण सिंह सिसोदिया से पीड़ित गुलाबचंद और TA संगठन के साथियों ने मुलाकात कर रणनीति बैठक की।
आरोप क्या है
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पट्टा जमीन और झोपड़ी को भाजपा से जुड़ी स्वाति गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, बबीता गुप्ता द्वारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के संरक्षण में तोड़कर अवैध निर्माण किया जा रहा है।
गुलाबचंद का कहना है कि पिछले दो माह से वह नगर निगम आयुक्त, जिलाधीश, SP, थाना छावनी और यहां तक कि छावनी SDM कोर्ट से आदेश लाने के बाद भी थाना छावनी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा 27-09-2026 को दीनानाथ और बबीता गुप्ता द्वारा उसके और सहयोगियों पर झूठी FIR दर्ज करा दी गई।
बैठक में पीड़ित द्वारा सभी विभागों को दिए गए आवेदन और दस्तावेज अरुण सिसोदिया को सौंपे गए।
आगे की रणनीति
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस गैर-न्यायिक कृत्य के खिलाफ 01 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
अरुण सिंह सिसोदिया ने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त भिलाई और तहसीलदार को व्हाट्सएप पर दस्तावेज भेजकर कार्रवाई की मांग की है। जल्द ही अगली वृहद बैठक बुलाई जाएगी।
बैठक में अरुण सिंह सिसोदिया, सरसिज घोष, अभय सिंह, कुलदीप सिंह, गुलाबचंद, गोपाल देवांगन, संतोष सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
