दुर्ग : न्यूज़ 36 : एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दुर्ग बस स्टैंड स्थित प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुष्पहार अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मंत्री यादव ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सत्ता का नहीं, सेवा का साधन माना। उनका अंत्योदय का विचार आज भी जनकल्याण और समावेशी विकास का मार्गदर्शन करता है। एकात्म मानववाद भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर समग्र विकास की दृष्टि देता है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो दीनदयाल जी के विचारों को साकार कर रही हैं।
कार्यक्रम में जिला भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का मार्ग : मंत्री गजेन्द्र यादव
आप की राय
[yop_poll id="1"]
