Wednesday, September 23, 2026

आरोपी महिला कैदी जिला अस्पताल से फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

दुर्ग : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार पुलिस द्वारा 19 सितंबर को हीरोइन के साथ पकड़ी गई आरोपी जसबीर कौर उर्फ सोनू (25 वर्ष), निवासी जोन-03, एवीसी झोपड़पट्टी, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई आज जिला अस्पताल दुर्ग से फरार हो गई।
जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट की कुख्यात आरोपी जसबीर कौर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान वह जेल प्रहरियों को चकमा देकर भाग निकली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस महकमा सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुट गया है। नाकेबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news