Wednesday, September 23, 2026

छ:ग पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की बैठक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी पर चर्चा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की विशेष बैठक रविवार 20 सितंबर को होटल सागर इंटरनेशनल, दुर्ग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कैलाश जैन बारमेचा ने की।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी सोनी, महासचिव कृष्णा साहू, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन सहित नश्कर टंडन, महेश पटेल, संतोषी माझी, धारिणी जोशी, जे भुनेश्वर राव, सुरेंद्र सूरी, आसिफ अली खान, अखिलेश पांडेय, प्रशांत मिश्रा, लोमन सिंह, पतंजलि झा, जयदीप साहू, रणजीत टांडी आदि उपस्थित रहे।
बैठक में 26-27 सितंबर को भिलाई में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य क्लासिक SBD पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी निर्णायकों और पदाधिकारियों से सहयोग का अनुरोध किया गया। कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही 22 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली फेडरेशन एवं वेस्ट जोन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए आर्थिक सहयोग देने और हर संभव मदद का आश्वासन सभी पदाधिकारियों ने दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news