महापौर सहित सभी वार्डों में जीत का लिया संकल्प
भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर तीन जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन
भिलाई : न्यूज़ 36 : आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से छोटी-छोटी बैठकों के बाद मंगलवार को रिसाली के मैत्री कुंज स्थित आशीर्वाद भवन में बड़ी संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की मुख्य उपस्थिति रही। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अध्यक्षता की।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष व रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह देव, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पांडेय, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, रिसाली नगर निगम चुनाव सह प्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा, अंशु चंद्रवंशी, जिला महामंत्री दिलीप साहू और विनोद अरोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, वार्डवार रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को महापौर सहित सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर सुझाव भी लिये गए।
‘हमन जीतबो’ के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा : पवन साय
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जिसने राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा और मानव कल्याण को हमेशा अपनी प्राथमिकता बनाया है।
