Wednesday, September 23, 2026

सेक्टर-10 गणेश पंडाल में अवैध पार्किंग वसूली पर निगम की कार्रवाई, 5 कट्टा रसीद जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेक्टर-10 स्थित गणेश पंडाल में अवैध पार्किंग शुल्क वसूली की शिकायत पर नगर निगम भिलाई ने कार्रवाई की है।
आयुक्त सुरुचि सिंह के आदेश और जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर निगम की टीम ने शाम को निरीक्षण किया।
जांच में शिवमानस गणेशोत्सव समिति द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा था, जबकि सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति सेक्टर-10 द्वारा स्वास्तिक साइकिल स्टैंड के नाम पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों से 10, 20 और 30 रुपये वसूले जा रहे थे।
टीम ने 5 कट्टा रसीद जब्त कर समिति अध्यक्ष और पदाधिकारियों को तत्काल वसूली बंद करने की हिदायत दी और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
कार्रवाई के दौरान जोन-5 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम और पुलिस टीम मौजूद रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news