Tuesday, September 22, 2026

ब्लास्ट फर्नेस-6 में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 :  भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे स्लैग साइड में पुशर कार पर काम करने के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार ठेका श्रमिक विनोद कुमार पुशर कार में कपलिंग बेल्ट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पुशर कार चल गई, जिससे उसका पैर फंस गया। हादसे में वह अनबैलेंस होकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्य के दौरान बरती जा रही सावधानियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news