भिलाई : न्यूज़ 36 : कुम्हारी के स्टेशन चौक में गुपचुप चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। एक पुरानी बिल्डिंग/गोदाम में छापा मारकर टीम ने गुटखा बनाने की 2 मशीनें और करीब 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल GST इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि कुम्हारी स्टेशन चौक की एक बिल्डिंग में बिना वैध दस्तावेजों के गुटखा तैयार किया जा रहा है। सूचना पर 10-12 अधिकारियों की टीम 3 वाहनों में मौके पर पहुंची और तलाशी ली।
जांच में मौके पर दो ऑटोमेटिक मशीनें और लाखों रुपये कीमत का तैयार माल मिला। टीम ने मशीनों, माल और कारोबारी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। गोदाम मालिक का नाम सुरेश गुप्ता बताया जा रहा है।
GST इंटेलिजेंस अब टैक्स चोरी और GST नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। जब्त माल और मशीनों को टीम रायपुर ले गई है। दस्तावेजों के मिलान के बाद टैक्स देनदारी और आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कुम्हारी में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
अब सीधा सवाल यह उठता है कि प्रतिबंध के बाद भी अवैध गुटखे का कारोबार कैसे चल रहा है..? क्या इस कारोबार को किसी का संरक्षण प्राप्त है..? पूरे प्रदेश में अवैध गुटखे का बखौफ कारोबार जारी है..इस पर नियंत्रण कब लगेगा..?
कुम्हारी में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, GST इंटेलिजेंस का छापा, 2 मशीन-30 बोरा माल जब्त
आप की राय
[yop_poll id="1"]
