निगम की अपील – प्रतिबंधित तालाबों में न करें विसर्जन
भिलाई : न्यूज़ 36 : गणेश उत्सव के दौरान विसर्जन को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने “स्वच्छ गणेश उत्सव-भिलाई 2026” की पहल शुरू की है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे बप्पा की विदाई से पहले अपना विसर्जन स्लॉट ऑनलाइन बुक कर लें।
निगम के अनुसार भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए श्रद्धालु भिलाई मित्र पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार विसर्जन का समय चुन सकते हैं। विसर्जन के लिए तालाबों को चिन्हित किया गया है, केवल उन्हीं चिन्हित तालाबों में मूर्ति विसर्जन करने को कहा गया है। प्रतिबंधित तालाबों में विसर्जन न करने की अपील की गई है।
स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया
* भिलाई मित्र पोर्टल पर लॉगिन करें
*अपनी सुविधा के अनुसार समय स्लॉट चुनें
*निर्धारित समय पर पहुंचकर व्यवस्थित विसर्जन करें
निगम ने पर्यावरण-अनुकूल उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा है कि “मूषक मामा का संदेश” भी नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहा है।
