Monday, September 21, 2026

नंबर प्लेट घोटाला, बिना नंबर की गाड़ी बेचकर दूसरे का नंबर लगाया, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी की खरीदी-बिक्री और दूसरे वाहन के नंबर के दुरुपयोग के मामले में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना मोहन नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 600/2026 में पुलिस ने पहले आरोपी विजय सेन को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में इस रैकेट के अन्य आरोपियों का नाम सामने आया।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने बिना पंजीयन नंबर की गाड़ी बेची और उसे चलाने के लिए किसी दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट लगा दिया। इसी कारण असली वाहन मालिक को लगातार ट्रैफिक चालान और टोल के मैसेज आ रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पतासाजी के बाद पुलिस ने रोहित कुमार कंकरिया (51) निवासी सिंधिया नगर दुर्ग और अनूप रावलानी (55) निवासी नेहरू नगर भिलाई को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ BNS की धारा 336(3), 340(2), 345(3), 347(1), 3(5) के तहत कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने अपील की है कि वाहन खरीदते-बेचते समय रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों का सत्यापन जरूर करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news