Sunday, September 20, 2026

कांग्रेस की बैठक मे रिसाली निगम पुन : मेयर सभापति, एम आई सी सदस्य व चालीस पार्षद बनाने का संकल्प हुआ

भिलाई : न्यूज़ 36 : छग के दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पालिक निगम रिसाली में आगामी दिसंबर माह में महापौर व पार्षद पद हेतु मतदान होगा। चालीस वार्ड के आरक्षण के बाद राजनीतिक सरगर्मी यहां पर तेज हो गई है।भाजपा व कांग्रेस महापौर व पार्षद बनाने हेतु रणनीति बनाने लगी है।इसी परिपेक्ष्य में 19 सितंबर की संध्या इस्पात नगर रिसाली के मां कर्मा भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 की बैठक सम्पन्न हुई।  यहां पर मेले जैसी स्थिति पहले दिन देखने को मिली ।बैठक में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल सहित महापौर /पार्षद पद के दावेदार सामिल हुए। बैठक में कहा गया की पुनः नगर पालिक निगम रिसाली में महापौर /सभापति/एम आई सी सदस्य व 40 वार्डो में पार्षद बनाना है।आप लोग वार्ड वार आरक्षण के अनुरूप जितने वाले पार्षद प्रत्याशी का नाम ही आगे बढ़ाए। अब देखना है की भाजपा सहित आम आदमी पार्टी,जोहार पार्टी के अलावा निर्दलीय (स्वतंत्र)कितने लोग महापौर /पार्षद पद में भाग्य आजमाते है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news