Saturday, September 19, 2026

सेवानिवृत्ति पर अनूठी पहल : 750 छात्राओं को कराया संपूर्ण नेवता भोजन

साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : नगर पंचायत साजा निवासी सहायक लेखा अधिकारी (परिवहन विभाग) श्री जी.एस. राजपूत ने 40 वर्षों की दीर्घ शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर समाज के लिए प्रेरणादायी पहल की। उन्होंने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साजा में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की लगभग 750 छात्राओं के लिए संपूर्ण नेवता भोजन का आयोजन कराया।

भोजन में दाल-चावल, चना-छोले की सब्जी, भिंडी भरता, टमाटर की चटनी, खीर-पूरी, अचार, पापड़ एवं सलाद परोसा गया। श्री राजपूत सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा। अपने उद्बोधन में श्री राजपूत ने कहा, “बच्चों को खिलाना ईश्वर सेवा से कम नहीं है। हम सभी सक्षम व्यक्तियों को सरकार की इस महत्वपूर्ण नेवता भोजन योजना में अपनी क्षमता के अनुसार सहभागिता करनी चाहिए। मैंने समाचार पत्रों के माध्यम से इस योजना के बारे में पढ़ा, तब मुझे लगा कि क्यों न मैं भी इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता दूं। आज शाला प्रांगण में बच्चों, शिक्षकों एवं पालकों को भोजन कराकर मेरे परिवार को आत्मिक सुख की अनुभूति हुई।”

इस दौरान शाला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में साजा विधानसभा के माननीय विधायक श्री ईश्वर साहू जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष साजा श्री हिमांशु वर्मा जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने श्री राजपूत जी को साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अनुकरणीय कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री धरमचंद जैन अध्यक्ष (SMDC) कन्या शाला साजा, श्री डी.जी. पात्रा बीईओ साजा, श्री खोमलाल साहू बीआरसी साजा सहित शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पालकगण उपस्थित रहे।

अंत में संस्था की प्राचार्य श्रीमती संगीता राजपूत ने श्री राजपूत का साल-श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया और उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news