भिलाई : न्यूज़ 36 : नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उमेश मानिकपुरी (45) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी लहनेदास मासुलकर ने 25 अगस्त 2026 को थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी उमेश मानिकपुरी ने उसे नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर लगभग 11 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो नौकरी लगाई और न ही पैसे वापस किए। रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित कर आरोपी उमेश मानिकपुरी, निवासी सूर्यनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर, हाल मुकाम हनुमान चौक एक्सप्रेस कॉलोनी डिपरापारा रायपुर को 18 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने न्यायालय से एक दिन का रिमांड लेकर पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी नौकरी का प्रलोभन देकर पैसे लिए हैं। साथ ही थाना नेवई क्षेत्र में भी इसी तरह की धोखाधड़ी में उसकी संलिप्तता की जानकारी मिली है, जिसकी अलग से विवेचना जारी है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
