Saturday, September 19, 2026

फिल्म देखने घर से निकली युवती हुई लापता, अपराध दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अपनी मां को फिल्म जाने की बात कह कर घर से निकली युवती जब वापस घर नहीं आई तब मां ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 140 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि धनेश्वरी देवांगन निवासी वार्ड नंबर 59 हरी नगर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 24 वर्षीय बेटी उपासना देवांगन 16 सितंबर की दोपहर 2:30 बजे फिल्म देखने जा रही हूं कहकर घर से निकली थी, जो अब तक वापस नहीं आई है। आसपास रिश्तेदारों एवं परिचितों में पता तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तब प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थिया ने आशंका व्यक्त की है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसला कर लेकर गया है, यदि वह स्वतंत्र रहती तो निश्चित घर आ जाती। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news