भिलाई : न्यूज 36 : नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जोन-एक के वार्ड क्रमांक 12, रानी अवंती बाई कोहका क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के प्रतिष्ठान संचालित करने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग नहीं रखने पर कुल नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान अदिति कैफे फास्ट फूड पर बिना लाइसेंस के संचालन के लिए दो हजार रुपये, जय मां शारदा स्वीट्स बेकरी पर बिना लाइसेंस के लिए 1,500 रुपये और गीला-सूखा कचरा अलग नहीं रखने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, फ्यूजन तड़का पर कचरा पृथक्करण नहीं करने पर एक हजार रुपये और बिना लाइसेंस संचालन पर चार हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
