Friday, September 18, 2026

दिन दहाड़े ई-रिक्शा में भरकर बकरियों की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकोला बस्ती दुर्ग में बायपास रोड के किनारे टोल प्लाजा के पास बकरी चरा रहे प्रार्थी की तीन बकरियों को अज्ञात आरोपी ने ई-रिक्शा में डालकर चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी उत्तम कुमार ओझा सिकोला बस्ती में रहता है और वह बकरी पालन करता है एवं अपने स्वयं के भेड़ बकरी को चराता है। 15 सितंबर की सुबह 8:00 बजे वह सिकोला भाठा अपने घर से 60 भेड़ बकरी को चराने बायपास टोल प्लाजा के किनारे गया हुआ था। रोजाना की तरह वह वापस घर आ रहा था तो देखा उसकी तीन बकरी कम थी। प्रार्थी ने देखा कि सामने रोड पर एक लाल रंग की ई रिक्शा खड़ी है और चालक उसमें बकरियों की चोरी कर ले जा रहा था। जब प्रार्थी आवाज देकर दौड़ा तो ई रिक्शा चालक तीन बकरी को ई-रिक्शा में डालकर फरार हो गया। चोरी गए बकरी की कीमत लगभग 24,000 रुपए आकी गई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news