अब तक कुल 58 स्वाइन फ्लू पोसिटिव प्रकरण मिले, 12 मरीजों का इलाज जारी
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ़ने लगा है। जिले में 17 सितम्बर को फिर 4 नए मरीज मिले है। इनमें से 3 निजी तथा 1 होम आइसोलेटेड है। वर्तमान में जिले में कुल 12 एक्टिव मरीज है। इनमें 7 हॉस्पिटल में भर्ती है। वहीं 5 मरीज होम आइसोलेटेड है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकीय उपचार चल रहा है, जिनकी स्थिति अभी सामान्य है। जिले में नये पोसिटिव प्रकरण मिलने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग की रही है, नियमित रूप से मरीजों
की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में कुल 23 आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। साथ ही 158 बिस्तर आरक्षित किया गया है। जिले में स्वाइन फ्लू के संबंध में कलेक्टर के निर्देशानुसार डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दुर्ग, डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, आईडीएसपी दुर्ग एवं सुश्री भूमिका वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन.एच.एम., दुर्ग के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यह बता दें कि 5 अगस्त से आज तक कुल 58 स्वाइन फ्लू पोसिटिव प्रकरण मिल चुके है। इनमें से 46 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
