Saturday, September 19, 2026

फाइनेंस धोखाधड़ी में 2 और आरोपी गिरफ्तार, दूसरों के नाम पर सामान फाइनेंस कर बेचते थे सेकंड हैंड में

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर पुलिस ने फाइनेंस धोखाधड़ी मामले में 2 और आरोपियों मिहिर रंजन रॉय (25) और शेखर देशमुख (27) को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण में पहले 3 आरोपी ऋषभ शर्मा, दीपेश जोशी और दुर्गेश गुप्ता गिरफ्तार हो चुके हैं।
आरोपी दूसरों के नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फाइनेंस कंपनियों से मोबाइल, एसी और इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराते थे। सामान संबंधित व्यक्ति को देने के बजाय सेकंड हैंड बाजार में बेचकर पैसा हड़प लेते थे, जबकि किस्त चुकाने की जिम्मेदारी पीड़ित पर रहती थी। पुलिस ने 1 सैमसंग मोबाइल, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जप्त किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
दुर्ग पुलिस ने अपील की है कि अपने दस्तावेज और पहचान किसी दूसरे को फाइनेंस के लिए उपयोग न करने दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news