Wednesday, September 16, 2026

बीएसपी में कार्य के दौरान मजदूर की मौत पर बीएसपी की ओर से परिवार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्त देने की बात कही

हादसे में मृत मजदूर की पत्नी को स्थायी नौकरी का पत्र, ठेकेदार से पैसा मिलेगा दुर्घटना बीमा का 10 लाख

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी कोक ओवन हादसे में मृत मजदूर ललित साहू की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया गया है। मंगलवार सुबह बीएसपी के कार्मिक मृतक मजदूर के घर पहुंचे। वहां शोक व्यक्तत करने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी पहुंचे। जहां यूनियन नेताओं की मौजूदगी में आइआर विभाग के सहायक प्रबंधक के. शशांक राव ने पत्नी निर्मला साहू को जॉब ऑफर लेटर सौंप दिया। सीनियर मैनेजर राहुल थोटे और इंटक से महासचिव संजय साहू, दीनानाथ सिंह सार्वा, गुरुदवे साहू, मनोहर लाल, जयराम ध्रुव, मनोज कुलदीप, देवानंद साहू आदि मौजूद रहे।
बीएसपी की ओर से दिए गए पत्र में गहरी संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही परिवार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्त देने की बात कही गई। सबके सामने शशांक राव ने पत्र को पढ़कर सुनाया। इसके बाद मृतक की पत्नी को पत्र सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। अब पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार को ठेका कंपनी उत्कल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से अंतिम संस्कार के लिए डेढ़ लाख रुपए की मदद की गई। परिवार को सीपीफ पेंशन, ईडीएलआई से बीमा राशि, ईएसआइ पेंशन, दुर्घटना बीमा का 10 लाख और स्थायी नौकरी मिल रही हैl
बता दें कि सोमवार शाम को बीएसपी कोक ओवन में कार्य के दौरान हादसे में मजदूर ललित कुमार साहू की मौत हो गई थी। मेन मेडिकल पोस्ट ले जाते समय ही दम तोड़ दिया था। लोडर में फंसने से हादसा हुआ था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news