Wednesday, September 16, 2026

दवा खाकर बाइक चला रहे युवक को आई झपकी सड़क पर गिरा युवक

यातायात पुलिस ने बचाई जान

भिलाई : न्यूज़ 36 : सिविक सेंटर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक मोटरसाइकिल चालक दवाई के सेवन के बाद बाइक चलाते समय झपकी आने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सिविक सेंटर जोन प्रभारी निरीक्षक पी.डी. चंद्रा और उनकी टीम आरक्षक दिव्य देव राजदूत, विनीत तिवारी फॉरेस्ट एवेन्यू, जवाहर उद्यान चौक के पास पेट्रोलिंग पर थे। तभी एक बाइक सवार दवाई के असर से झपकी आने के कारण गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आई।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के तहत पैर में पट्टी बांधी और 112 को बुलाकर घायल को तुरंत अस्पताल रवाना किया।
यातायात पुलिस ने अपील की है कि दवाई खाने के बाद नींद या चक्कर आने पर वाहन न चलाएं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news