दुर्ग : न्यूज़ 36 : जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की जिससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अयान अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कक्षा 12वीं की पढ़ाई करता है। 13 सितंबर की रात 10:30 बजे वह अपने दोस्त जुबेर के साथ रजा फायर के पास मेडिकल स्टोर गया हुआ था। उसी समय आरोपी यशवंत साहू एवं दिनेश आए और दोनों प्रार्थी को आवाज दिए। इसके बाद कहा कि रुक तेरे से काम है।जब प्रार्थी वहां रुका तो आरोपी उसके पास पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इस पर प्रार्थी ने कहा कि बिना कारण उसके साथ गाली-गलौज क्यों कर रहे हो। यह सुनते ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किये। इससे प्रार्थी के चेहरे, पसली,पीठ आदि में चोटे आई।
