दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनौद की दो सगी बहनों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। किसान परिवार की होनहार बेटियां यमुना देशमुख व उषा देशमुख का चयन देश के प्रतिष्ठित NIT में हुआ है।
दोनों की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पिता जगमोहन देशमुख व माता मालती देशमुख सहित पूरे परिवार को क्षेत्रवासियों ने बधाई, शुभकामनाएं दी हैं। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निवास कार्यालय पर दोनों होनहार बेटियों व उनके माता-पिता से सौजन्य मुलाकात की।
विधायक ने दोनों बेटियों का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया, उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
विधायक ने कहा कि थनौद की ये बेटियां दुर्ग ग्रामीण की शान हैं। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर NIT जैसी संस्था तक पहुंचना यह साबित करता है कि हमारी बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। दोनों बेटियां आज पूरे दुर्ग ग्रामीण की प्रेरणा बन गई हैं। विधायक ने दोनों बेटियों को पढ़ाई हेतु सहयोग राशि प्रदान कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिक्षक अशोक दिल्लीवार, अंजू दिल्लीवार व देशमुख परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।
