Saturday, October 3, 2026

चंडी मंदिर में भव्य मंडपम निर्माण का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर में नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चल रहे विकास व निर्माण कार्यों का  सुबह कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निरीक्षण किये। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों, इंजीनियरों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्राचीन माँ कुंडस्वरूपा चंडी मंदिर पहुंचकर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चंडी मंदिर दुर्ग की आस्था, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर के संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन भव्य मंडपम के कार्य की प्रगति का जायजा लिये। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, मजबूती और व्यवस्थित स्वरूप को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि माँ चंडी मंदिर का गौरवशाली एवं प्राचीन स्वरूप सुरक्षित रहे और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं मिल सकें। धार्मिक स्थलों के विकास के साथ उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

हनुमान मंदिर के नवनिर्माण कार्य का भी लिया जायजा

मंत्री गजेन्द्र यादव ने दीपक नगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के नवनिर्माण कार्य का भी निरीक्षण किये। उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा मंदिर समिति के सदस्यों से प्रस्तावित व्यवस्थाओं और आगामी कार्यों के संबंध में चर्चा किये। मंत्री यादव ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के भी महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए इनके विकास कार्यों में गुणवत्ता, मजबूती और सुव्यवस्थित निर्माण का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news