भिलाई : न्यूज़ 36 : जन्माष्टमी पर प्रतिबंधित होने के बाद भी अवैध शराब बेचने वाले 13 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 अलग-अलग जगह पर दबिश देकर 369 पौवा शराब दब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि 18 नम्बर रोड, कैम्प-1, वैशाली नगर निवासी चन्द्रकला देवी, रुआबांधा बस्ती महेश साहू, बाम्बे आवास, उरला मोहन नगर सुभाष ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, सिरसाकला, भिलाई 3 घनश्याम ठाकुर, नंदिनी रोड, सुभाष नगर छावनी संदीप कुमार, रावण भाठा, जामुल सागर सोनी, बस्ती पारा, नारधा जामुल सूरज धीवर, पाहंदा अमलेश्वर घनश्याम वर्मा, अशोक गेण्डरे, मुरमुन्दा, नंदिनी नगर राजा डहरे, जोरातराई उतई कलावती, उतई रहिपाल साहू को पकड़ा गया। 369 पौवा अवैध शराब जिसकी कीमत 41,680 रुपए है। शराब बिक्री की रकम 2,570 रुपए, मोबाइल, बाइक जब्त किया गया है। पुलिस ने थाना वैशाली नगर, मोहन नगर, पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, अमलेश्वर, नंदिनी नगर, उतई क्षेत्र के 13 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
