Sunday, September 6, 2026

भिलाई में यादव समाज ने एकजुट होकर मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सांसद विजय बघेल हुए शामिल

भिलाई : न्यूज़ 36 : यादव समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा भिलाई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यादव कल्याण परिषद सेक्टर-7, युवा यादव कल्याण परिषद सेक्टर-6, भिलाई यदुवंशी कल्याण संघ जवाहर नगर और ब्रजमंडल गीता भवन श्री राधा-कृष्ण मंदिर सेक्टर-6 में आयोजित कार्यक्रमों में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल हुए।
सांसद बघेल ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने उनका गजमाला और शाल-श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रमों में बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां पेश कीं। शिव शक्ति डांस एकेडमी की निदेशक सुनेयना द्वारा निर्देशित कृष्णलीला झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
सांसद ने कहा कि भगवान कृष्ण ने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। भिलाई मिनी भारत है, विविधता में एकता हमारी पहचान है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। युवा यादव कल्याण परिषद के कार्यक्रम में सांसद ने “सुख के सब साथी, दुख में न कोई” भजन भी प्रस्तुत किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news