Sunday, September 6, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

दुर्ग : न्यूज़ 36 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक ने कहा – _”श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल पर्व नहीं, धर्म, कर्तव्य और प्रेम का प्रतीक है। गीता का संदेश हमें धर्म और लोककल्याण के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।”_

Oplus_16908288

विधायक इन स्थानों पर पहुंचे :

1. राधेश्वरी मंदिर, लक्ष्मी नगर रिसाली – विधि-विधान से पूजा
2. दशहरा मैदान, रिसाली – नवयुवक गणेश उत्सव समिति की शोभायात्रा
3. इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-6 भव्य जन्माष्टमी उत्सव
4. महेश कॉलोनी दुर्ग – राधा-कृष्ण मंदिर समिति के 21वें महोत्सव व भजन संध्या
5. ग्राम थानौद – जन्माष्टमी महोत्सव व शोभायात्रा, बड़ी संख्या में यादव समाज शामिल

इस दौरान मंडल अध्यक्ष एकनाथ साहू, राजू जंघेल, पार्षद मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, गुड्डू झा, आयुष तिवारी, विक्की सोनी, मनोज साहू, शैलेंद्र शेंडे, केशव बंछोर, चंद्रभान ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news