Sunday, September 6, 2026

हनुमान मंदिर के पास चबूतरे पर मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी

भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम ढौर में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हनुमान मंदिर के पास चबूतरे पर एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी मिली। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्युरी में रखवा दिया है।
जामुल थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम ढौर स्थित हनुमान मंदिर के पास चबूतरे पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को मरच्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news