Saturday, August 29, 2026

जिले की ट्रैफिक व्यवस्था अब दो एएसपी के हवाले, राहत की आशा

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को जिले के दो एएसपी संभालेगें। एसएसपी विजय अग्रवाल ने पीएचक्यू नवा रायपुर से मिले मार्गदर्शन के तहत आदेश जारी कर एएसपी ऋचा मिश्रा को दुर्ग जिला ट्रैफिक का प्रभार सौंपा है। पूर्व से पदस्थ एएसपी ट्रैफिक कौशलेन्द्र देव पटेल अब ऋचा मिश्रा के अधीन कार्य संपादित करेंगे। समान रैंक के अधिकारी को ही दूसरे अधिकारी के अधीन तैनात किए जाने का यह फैसला प्रदेश पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिना स्वीकृत पद के तैनाती और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। जबकि ट्रैफिक में एएसपी जैसा कोई पद ही अलग से नहीं है। आपसी विभागीय व्यवस्था के तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा यहाँ एएसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाता है। जबकि उनका वेतन किसी अन्य स्वीकृत पद से आहरित होने की खबर है। जबकि एएसपी ट्रैफिक कौशलेन्द्र देव पटेल पुलिस मुख्यालय के आदेश पर दुर्ग पहुँचकर ट्रैफिक का कार्यभार संभाल रहे है। ऐसे में बिलासपुर उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद जब ऋचा मिश्रा की दुर्ग में वापसी हुई। तो प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि कौशलेन्द्र देव पटेल के मान-सम्मान और पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसी अन्य स्थान पर ट्रांसफर किया जाना चाहिए था। मगर दोनों अधिकारियों को एक ही प्रभार में रखकर एक को दूसरे के अधीन करने से आदेश की जमकर किरकिरी हो रही है। इस दौरान जयंती स्टेडियम भिलाई में 17 अगस्त से 23 अगस्त तक श्री शिव महापुराण कथा में सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए एएसपी ट्रैफिक भिलाई को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। सुश्री ऋचा मिश्रा की आमद के बाद पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से पत्राचार कर मार्गदर्शक मांगा गया था। हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में सुश्री ऋचा मिश्रा को एएसपी ट्रैफिक जिला दुर्ग का प्रभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब एएसपी ट्रैफिक कौशलेन्द्र देव पटेल, सुश्री ऋचा मिश्रा के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news