Friday, August 28, 2026

लूट का आरोपी पकड़ाया

भिलाई : न्यूज़ 36 : शराब के लिए पैसे मांगने के बाद युवक को जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन और नकदी लूटने वाले आरोपी नागेश नागरची (22), निवासी शिवाजी नगर को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी और मोबाइल समेत कुल 16,070 रुपये की सामग्री बरामद की है। प्रार्थी दिनेश पासवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त की रात करीब 7.30 बजे डबरा पारा चौक ओवरब्रिज के नीचे एक युवक ने शराब के लिए 10 रुपये कम पड़ने की बात कहकर पैसे मांगे। 10 रुपये देने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जेब में रखी नकदी तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news