Thursday, August 27, 2026

खेलो इंडिया संवाद में गूंजा ‘खेल की बात PM के साथ’, IIT भिलाई में खेल सुविधाओं के विस्तार का ऐलान

IIT भिलाई में 12 से 18 माह में इंडोर-आउटडोर खेल परिसर विकसित करने का लक्ष्य, आर्चरी और स्विमिंग पूल की सुविधा पर जोर

भिलाई : न्यूज़ 36 : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार 27 अगस्त को दुर्ग जिले मे IIT भिलाई, में मेरा युवा भारत दुर्ग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा आई आई टी भिलाई के संयुक्त तत्वाधान मे खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। BIT दुर्ग मे राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत दुर्ग के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका थीम खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ हैं।

भिलाई आईआईटी में आयोजित खेलो इंडिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई आईआईटी के डायरेक्टर राजीव प्रकाश के द्वारा की गई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी रोहित कुमार एवं सुरेश पांडे उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि उपस्थित जनों को खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष आयोजित इस समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल के प्रति संवेदनशीलता दिखाई पड़ती है। 140 करोड़ देशवासियों से मिलने वाली चुनौतियों को वे स्वीकार करते हैं उसके बावजूद खेल एवं खिलाड़ियों के सुविधा को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है। श्री बघेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री प्रत्येक खिलाड़ियों की सफलता एवं असफलता पर उनकी हौसला अफजाई के लिए ध्यान देते हैं सदैव समर्थ एवं सतर्क रहते हुए देश के लिए कार्य कर रहे हैं। श्री बघेल ने आईआईटी डायरेक्टर राजीव प्रकाश के द्वारा आईआईटी परिसर से रायपुर तक बस सुविधा प्रदान करने की मांग रखी। जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन श्री बघेल के द्वारा दिया गया।

भिलाई आईआईटी के डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा आज खेलो इंडिया उद्बोधन में इस और सभी का ध्यान आकर्षित किया कि आज भी देश कई ऐसे खेल है जिन पर अपनी भागीदारी तक नहीं करता है। किसी को ध्यान में रखते हुए आईआईटी भिलाई में शीघ्र ही आर्चरी खेल को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। नक्सली मुक्त होने
के बाद बस्तर क्षेत्र के भी खिलाड़ी के आगे आने की उम्मीद जगी है। इसी के साथ आईआईटी भिलाई में भी खेलकूद के लिए खेल परिसर बनाने के प्रयास शुरु किए जाएंगे 12 से 18 माह के बीच खेल सुविधाएं पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत इनडोर एवं आउटडोर दोनों स्टेडियम बनाए जाएंगे भिलाई ईट प्रबंधन तैराकी खेल के लिए स्विमिंग पूल भी बनाने का प्रयास किया जाएगा। आर्चरी गेम के लिए आईआईटी भिलाई में ही इनडोर एवं आउटडोर दोनों ही सुविधा शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित जनों के द्वारा नशा मुक्ति की शपथ भी ली गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1500 स्थानों पर उपस्थित 10 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात युवा संवाद के दौरान MY Bharat Volunteers एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया गया।

युवा संवाद में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई :

1. खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना तथा जमीनी स्तर तक बेहतर खेल सुविधाएं, कोचिंग एवं अवसर पहुंचाना।

2. 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना, जिसमें वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान एवं खिलाड़ी विकास पर विशेष ध्यान देना।

3. युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।

4. विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण, जिसके अंतर्गत युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के अवसरों से जोड़ना।

इस अवसर पर मेरा युव भारत दुर्गा के डीवायओ क्षितिज जी ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर के

तहत जिला स्तरीय क्विज कंपटीशन होगा इस समय चयनित जिले के युवाओं को पीपीटी कंपटीशन में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रतियोगिता में चयनित युवाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा इस प्रतियोगिता के माध्यम से 90 युवाओं का चयन किया जाएगा जिन्हें भारत मंडपम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news