Thursday, August 27, 2026

देसी कट्ट्टा बरामद करने वाली टीम हुई सम्मानित

कट्टा लहराने वाले आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम सम्मनित

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के छह अधिकारी-कर्मचारियों को – सम्मानित किया गया। एसपी ने सराहनीय कार्य के लिए टीम को कुल 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा देशी कट्टा लहराकर लोगों को धमकाने की सूचना मिली थी। सूचना पर खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित उत्तम उर्फ पुरुषोत्तम सोना (38), निवासी खुर्सीपार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 बोर का एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया। त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण कंवर को 300 रुपये, सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम को 200 रुपये तथा प्रधान आरक्षक राम नारायण यदु और आरक्षक चुमक सिन्हा, शैलेश यादव एवं राजकुमार दलई को 150-150 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news