Monday, August 17, 2026

एबीयूएस ने सिविक सेंटर चौक में किया ध्वजा रोहण

भिलाई : न्यूज़ 36 : अखिल भारतीय उड़िया समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविक सेंटर चौक सेक्टर 6 में ध्वजा रोहण किया। इस दौरान आने जाने वालो के लिए पोहा और चाय का भी वितरण समाज को तरफ से किया गया। महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि ध्वजा रोहण कर राष्ट्रगीत गाकर सभी ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर जवानों को याद किया। भारतमाता, वंदेमातरम के नारे भी लगाए गए। ध्वजा रोहण में प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी, पुलिस विभाग के अफसर अखिलेश सत्यदेव, कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, पूरण नायक जयंती महानद,मोंटू हरपाल,रामभजन, देवेंद्र हरपाल,उमेश बाग, अजय कुमार लुहा,जगन्नाथ जा, मनोज दुर्गा हुकमी बेहेरा, भैयाराम सोना, महेश तांडी,दिलीप महानंद,राजू सोना, किशोर तांडी, श्याम बाघ, अलंकार विभार समेत अन्य मौजूद थे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news